अधिकार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ।
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय तोड़ने पर रोक लगाने की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
संभल। अधिकार सेना ने राज्यपाल को सौंपा पत्र मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 40 भवन तोड़ने पर रोक लगाई जाए आजाद अधिकार सेना पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया, के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन,लखनऊ जाकर राज्यपाल को पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 40 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय,में सभी धर्म और वर्ग के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। यह प्रदेश के शिक्षा जगत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी एक समुदाय की नहीं, पूरे प्रदेश की धरोहर है। इन 40 भवनों के टूटने से हजारों छात्रों की पढ़ाई रुक जाएगी और प्रदेश का शैक्षिक ढांचा कमजोर होगा। गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। 40 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। छात्रों के हित में इन भवनों को सरकारी संरक्षण में लिया जाए,ताकि शिक्षा का कार्य निरंतर चलता रहे।
विश्वविद्यालय की स्वायत्तता सुरक्षित रखते हुए सभी वर्ग के छात्रों को निर्बाध शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस,ने राज्यपाल से शिक्षा को बचाने और विवाद को समाप्त करने के लिए समन्वय से समाधान निकालकर अविलंब हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही की गई कार्यवाही से पार्टी को भी अवगत कराने का अनुरोध किया।



