संभल

संस्था सदस्यों ने सौपा डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सम्भल। संस्था ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई पर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा जिसमें संस्था ने मांग की है कि ग्राम सैदपुर जसकोली तहसील संभल में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत नक्शा 35 नहीं देकर चकबंदी लेखपाल तथा संबंधित चकबंदी अधिकारियों ने चकबंदी कानून का उल्लंघन किया है जिसमें पूर्णतया दोषी है l नक्शा 35 में गाटा की लंबाई, चौड़ाई मीटर में दर्ज होती है किसान को संदेह है कि मेरा खेत कम है तो वह नक्शा 35 में दर्ज भुजाओं के अनुसार अपना खेत स्वयं नाप सकता है l अगर किसान के पास नक्शा 35 नहीं है तो वह धारा 24 तथा धारा 30 का मुकदमा उपजिलाधिकारी के न्यायलय में दायर करता है तो सालों साल मुकदमा चलने पर भी वादकारी को न्याय नहीं मिल पाता न्याय नहीं मिलने का कारण चकबंदी लेखपाल,एवं चकबंदीकर्ता द्वारा किसान को नक्शा 35 उपलब्ध नहीं कराना l तो संस्था जनहित में मांग करती है कि ग्राम सैदपुर जसकोली चकबंदी लेखपाल प्रकाश गौतम एवं जनपद के सभी जिन ग्रामों में चकबंदी हो गई है तथा जिस जिस ग्राम के किसानों को नक्शा 35,उपलब्ध नहीं कराया है। ग्राम सैदपुर जसलोलो सहित जनपद के सभी ग्रामों में नक्शा 35 प्राप्त करवाकर दोषी लेखपाल व चकबंदी कर्ता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये तथा सभी ग्रामों में नक्शा 35 किसानों को प्राप्त कराया जाये l ज्ञापन देते समय महंत भगवानदास शर्मा,चंद्रप्रकाश,एडवोकेट, ओमप्रकाश, रविंद्र शर्मा, जोगिंदर अरुण, कुमार, राजीव शर्मा, संजीव सहारा ,आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button