कांवड़ यात्रा में असामाजिक तत्वों पर नज़र रखकर तत्काल कार्यवाही के लिए 17 कांवड़ मोबाइल फैंटम बाइक टीम गठित….

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ ( यूपी ) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड पुलिस की तैयारीयां पूरी हो गई है। कावड़ यात्रा मार्ग पर अस्थाई चौकियां बनाई जाएंगी , तो वही कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने वालो से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए 17 सेक्टरों में 17 कांवड़ यात्रा मोबाइल फैंटम बाइक गाड़ियां लगाई गई हैं ।
हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी , साथ ही गुंडा एक्ट से लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा । वही कांवड़ मार्ग पर आईपी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया सेल हमारा एक्टिव है और सोशल मीडिया के साथ साथ हम लोग अपने जो सकारात्मक संदेश हैं, उससे आज हमारे सोशल मीडिया जो इन्फ्लुएंसर्स हैं उनकी बैठक भी हो रही है मेरठ में । और हम लोग सकारात्मक संदेश इसको लेकर के प्रसारित करेंगे । साथ ही साथ उन पर निगरानी रखेंगे जो ऐसे असामाजिक तत्व हैं जो कावड़ यात्रा को लेकर के जो नेगेटिव विचार और नकारात्मक विचारों को प्रसारित करने पर नजर रखेंगे और कार्रवाई करेंगे । , NSA के अलावा अन्य धाराओं में गुंडा, गैंगेस्टर और जरूरत पड़ी तो इसमें FIR भी दर्ज होगी । जो भी समाजिक शांति को भंग करने की कोशिश करेगा, कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।




