नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की मोहन नगर कॉलोनी बिड़ला मंदिर चौकी क्षेत्र में सोमवार को एक बंद मकान से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान गौरी उदयवार के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। बताया गया कि बंद मकान से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को अनहोनी को आशंका हुई। उन्होंने महिला के दामाद मनीष कुमार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष अजय वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली, जिस पर पुलिस ने फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। सीओ सिटी आसना चौधरी ने बताया कि परिजनों के अनुसार वृद्धा डायबिटीज की मरीज थीं। प्रथम दृष्टया यह मामला बीमारी के कारण मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो।



