साहेबगंज

बरहरवा पुलिस की कार्रवाई लाल टेम्पू से लोडेड देशी पिस्टल व संदिग्ध पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहरवा क्षेत्र अंतर्गत सूचना के आधार पर बरहरवा थाना पुलिस ने ग्राम सिरासिन में छापेमारी कर लाल टेम्पू से अवैध हथियार और संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है।इस मामले में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरासिन में एक व्यक्ति लाल टेम्पू में अवैध हथियार एवं अन्य अवैध पदार्थ लेकर जा रहा है।सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए गश्ती पार्टी एवं फुटानी मोड़ स्थित पुलिस चेकनाका पर तैनात जवानों को उक्त वाहन व व्यक्ति की तलाशी का आदेश दिया गया।तलाशी के दौरान गश्ती पदाधिकारी ने एक लोडेड देशी पिस्टल,सफेद रंग का पदार्थ एवं गुलाबी रंग का पदार्थ जप्त किया। हथियार और पदार्थों के संबंध में वैध कागजात मांगे जाने पर व्यक्ति कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम एकराम मोमिन,पिता गियासुद्दीन मोमिन, पता धरमडांगा,पोस्ट बेवा,थाना फरक्का,जिला मुर्शीदाबाद,पश्चिम बंगाल बताया।इसके बाद सामानों को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति एवं जप्त सामानों के साथ थाना लाकर बरहरवा थाना कांड संख्या 194/26,दिनांक 28.07.26,धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध कारित करने की बात स्वीकार की है।अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button