
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रंजन कुमार की अध्यक्षता में विशेष मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में CHCके सभीCHO,ANM, MPWसहिया,सहिया साथी एवं BTTने भाग लिया।साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने सहियाओं को टारगेट के हिसाब से कार्य करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके।यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर अजय कुमार ने गर्भवती एवं नवजात शिशु की देखभाल पर विस्तृत चर्चा की। सभीANMएवं सहियाओं को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था पर विशेष ध्यान रखते हुए निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों विशेषकर सहियाओं एवं MPWको निर्देश दिया कि बाहर से आए प्रत्येक व्यक्ति कीRDकिट से जांच की जाए।साथ ही एक भी दिन बुखार से ग्रसित व्यक्ति का RDकिट टेस्ट कर संबंधितMPW, ANM,CHOको सूचित किया जाए ताकि लाभार्थी को उचित लाभ मिल सके।बैठक में जिला डाटा मैनेजर तौसीफ कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित कश्यप ने सभी कार्यक्रमों का डाटा देखते हुए समीक्षा की।वही मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रवि कुमार,डॉ.पिंकू चौधरी,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विजय राम, प्रखंड लेखपाल देवनारायण रविदास,ब्लॉक डाटा मैनेजर मैन्युअल टुडू,CHOएस्टर हेंब्रम, एनी मरांडी,ANM संगीता कुमारी, किशोरी सिन्हा,MPW वीरेंद्र कुमार,विनय कुमार,सहिया साथी सजोनी मुर्मू,कंचन कुमारी, आयुष्मान मित्र स्टीफन मरांडी, सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार एवं अन्य मौजूद थे।



