साहेबगंज

किशोरियों के अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के मार्गदर्शन में+2उच्च विद्यालय राधानगर उधवा में किशोरियों के सर्वांगीण विकास,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,डायन प्रथा उन्मूलन,डिजिटल साक्षरता, बाल संरक्षण,पॉक्सो अधिनियम, गुड टच बैड टच,मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बाल विवाह मुक्त भारत तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर बालिकाओं को उनके अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,पोषण,स्वास्थ्य,मासिक धर्म स्वच्छता,बाल विवाह,बाल श्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की स्थिति में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता एवं सेवाओं की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में प्रायोजन योजना,आफ्टर केयर, फोस्टर केयर,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए छात्राओं को इनका लाभ उठाने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।पर्यावरण संरक्षण एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में किशोरियों द्वारा पौधारोपण कराया गया।साथ ही छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनम कुमारी,संरक्षण पदाधिकारी, गैर संस्थागत देखरेख चंदा कुमारी,परियोजना समन्वयक,चाइल्ड हेल्पलाइन मो.इकबाल,कार्यक्रम अधिकारी खालिद हाशमी, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा,सुरक्षा, स्वास्थ्य,आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा एक सशक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button