शामली
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत शामली पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।
महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा महिला अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें निर्भीक होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।