शामली
साइबर ठगी से बचाव के लिए शामली पुलिस का जागरूकता अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : थाना आदर्शमंडी पुलिस ने जिला अस्पताल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, फर्जी निवेश और सोशल मीडिया हैकिंग से बचने के उपाय बताए।
पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की भी अपील की।