जालौन

ठड़ेश्वरी मंदिर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर सैकड़ों भक्तों ने लिया गुरू का आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार जिला मुख्यालय पर स्थित ‌ठड़ेश्वरी बाबा की प्रसिद्ध तपोस्थली सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी हनुमान मन्दिर उरई में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव  सिद्धपीठ के महन्त श्रीं श्रीं 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डलेश्वर के सानिध्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों भक्त गणों एवं शिष्य गणों ने उपस्थित होकर अपने इष्टदेव गुरु जी को पुष्पों की माला पहनाकर तिलक बंदन ‌कर गुरु जी आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्री श्री 1008 महंत श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर ने आज सुबह ‌मंगल आरती की। इसके बाद अपने गुरु जनों की समाधि स्थल पर जाकर विधिवत पूजा अर्चना कर ‌पुषपों की माला व मिष्ठान अपर्ण किए। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद श्री महन्त जी ने अपने सभी शिष्य गणों व भक्त गणों को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गुरु के मनुष्य का सभी ज्ञान अधूरा रहता है। उन्होंने कहा गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब बच्चे का जन्म होता है तब उसे कोई भी ज्ञान नहीं होता है।जब वह कुछ बड़ा होता है तब उसकी मां गुरु बनती है। इसके बाद जब वह और बडा होकर स्कूल में पढ़ने हेतु भेजा जाता है तब उसका शिक्षक गुरु बनता है।उसी की अच्छी शिक्षा देने पर बच्चे आगे बढ़ कर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बन‌कर अपने माता-पिता व अच्छी शिक्षा देने वाले गुरु का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर उपस्थित शिष्य व भक्त गणों में सर्व श्री कमलेश पुजारी जी,मिथलेश त्रिवेदी सेवानिवृत्त शिक्षक, अशोक दुबे लम्बरदार उकासा वाले, पं. संटू दुबे, अग्निवेश चतुर्वेदी, पं. गोपाल जी मिश्रा, तन्नू मिश्रा, विनोद मिश्रा पत्रकार नूरपुर वाले जिलाध्यक्ष भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद संपूर्ण भारत, प्रेम नारायण दुबे टिकरी, गोलू तिवारी, विनोद चतुर्वेदी विधायक, राजेश चतुर्वेदी एडवोकेट, प्रबल त्रिवेदी जगत यादव पत्रकार आदि सैकड़ों भक्त व शिष्यगणों ने महंत जी को पुष्पों की माला पहनाकर, तिलक बंदन ‌कर आशीर्वाद लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button