मेरठ

मेरठ में आइशर प्रो एक्स की समर्पित डीलरशिप का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) की व्यावसायिक इकाई आइशर ट्रक्स एंड बसेज़ ने मेरठ में अपनी आइशर प्रो एक्स स्मॉल ट्रक रेंज के लिए समर्पित अत्याधुनिक 3एस (सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर्स) डीलरशिप का शुभारंभ किया। दिल्ली रोड स्थित गुरु नानक नगर में स्थापित यह डीलरशिप पंजाब मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जाएगी। यहां ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन अवसर पर वीई कमर्शियल व्हीकल्स के एसवीपी-एससीवी (सेल्स एवं मार्केटिंग) अभिषेक चौधरी ने बताया कि इस शोरूम में 3 टन और 3.5 टन ग्रॉस व्हीकल वेट श्रेणी के स्मॉल कमर्शियल वाहन उपलब्ध होंगे। ये वाहन इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी ईंधन विकल्पों में पेश किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर विकल्प मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि लगभग 9,000 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित इस डीलरशिप में आधुनिक शोरूम के साथ अत्याधुनिक वर्कशॉप, समर्पित सर्विस बे, विशाल डिस्प्ले एरिया तथा ग्राहकों एवं ड्राइवरों के लिए आरामदायक लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डिजिटल डिस्प्ले और कस्टमाइजेशन ज़ोन के माध्यम से ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार कार्गो बॉडी, लोड डेक, ईंधन विकल्प और वाहन का चयन कर सकेंगे।

अभिषेक चौधरी ने कहा कि आइशर प्रो एक्स रेंज को आधुनिक लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह वाहन फल एवं सब्जी परिवहन, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, किराना डिलीवरी और क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें बेहतर ईंधन दक्षता, चालक की सुविधा, 100 प्रतिशत कनेक्टेड तकनीक और अधिकतम वाहन अपटाइम पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर वीई कमर्शियल व्हीकल्स के एसवीपी-कस्टमर सर्विस एवं नेटवर्क स्ट्रेटेजी सुमित दीवान ने कहा कि मेरठ में इस नई डीलरशिप के शुरू होने से उत्तर भारत में कंपनी की पहुंच और मजबूत होगी। यहां उद्योग की पहली समर्पित स्मॉल कमर्शियल व्हीकल सर्विस सुविधा, डोरस्टेप सर्विस, जीपीएस आधारित ब्रेकडाउन सहायता, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा प्रशिक्षित तकनीशियनों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-34 और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के निकट स्थित यह डीलरशिप मेरठ और आसपास के फ्लीट ऑपरेटरों एवं ट्रांसपोर्टरों को तेज, भरोसेमंद और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button