शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झामुमो की बैठक सम्पन्न
JMM meeting regarding preparations for the Shibu Soren statue unveiling ceremony concludes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को धनुषपूजा स्थित झामुमो कार्यालय, पाकुड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने की। बैठक में झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता एवं झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा के आगामी 4 अगस्त को होने वाले अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष और योगदान झारखंड की पहचान से जुड़ा हुआ है। उनकी प्रतिमा का अनावरण पूरे जिले के लिए गौरव का अवसर है। प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड के अधिकारों और पहचान के लिए लंबा संघर्ष किया है। उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संगठन और क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों, सचिवों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सदर प्रखंड पाकुड़ अन्तर्गत सभी पंचायतों के पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा 4 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा उपाध्यक्ष रेजाउल हक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जामु शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष अजफरुल शेख, इस्माईल शेख, राम सिंह टुडू, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना मुर्मू, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसरफ हुसैन, सचिव लखन हेम्ब्रम सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



