शामली

 खोखरी नदी पर पिलर लगने से चौसाना के ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ग्रामीणों ने जताई चिंता, प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और सुरक्षा के इंतजाम की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। चौसाना क्षेत्र में खोखरी नदी के आसपास पिलर लगाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अचानक नदी किनारे पिलर लगाए जाने से तरह-तरह की आशंकाएं पैदा हो गई हैं। ग्रामीणों को भविष्य में संभावित खतरे और इसके उद्देश्य को लेकर चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पिलर लगाए जाने का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से बताया जाए तथा यदि यह किसी निर्माण कार्य का हिस्सा है तो उसकी पूरी जानकारी दी जाए। साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को जल्द ही स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे ग्रामीणों में फैली दहशत और भ्रम समाप्त हो सके। फिलहाल क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button