शामली

चौसाना पुलिस ने नौ वारंटी दबोचे, न्यायालय में किया पेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना।  वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौसाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट, बलवा और घर में घुसकर हमला करने के मामले में वांछित नौ वारंटी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
चौसाना पुलिस लगातार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम अलीपुरा निवासी तसव्वर पुत्र शफीक, इंसार पुत्र शफीक, सद्दाम पुत्र शफीक, गुलबहार पुत्र शफीक, शेरखान पुत्र शाहिर, आरिफ पुत्र शाहिर, गुलजार पुत्र शाहिर, मुजम्मिल पुत्र वासिद तथा साजिद पुत्र ताज अली को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहे थे। इनके विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट, चोट पहुंचाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद चौसाना पुलिस ने सभी आरोपितों का आवश्यक अभिलेखीकरण कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर नौ वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button