हजारीबाग
चौपारण थाना क्षेत्र से तीन अपराधी हथियार गोली के साथ गिरफतार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना क्षेत्र अन्तर्गत सियरकोनी स्थित माँ गंगोत्री होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। तथा किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सियरकोनी स्थित माँ गंगोत्री होटल में छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा तलाशी के क्रम में उनके पास से एक रिवाल्वर, तीन जिन्दा गोली, एक सफ़ेद रंग का डिजायर गाडी, बुलेट मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। चौपारण थाना में सम्बंधित धाराओ के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके अपराधिक इतिहास, संभावित अपराधिक मंशा एवं हथियार का श्रोत के सम्बन्ध में गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में चौपारण पुलिस अपराध एवं अवैध हथियार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस निति के तहत सतत अभियान चला रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी कारवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिवद्ध है।
गिरफ्तारी में से (1) अक्षय यादव उम्र-करीब 21 वर्ष पिता-जितेन्द्र यादव सा०-लोदीपुर थाना-बेलागंज जिला-गया (बिहार) (2) प्रिंस कुमार उम्र-करीब 19 वर्ष पिता-बसंत प्रसाद सा०- बेला सोनपुर थाना-बेलागंज जिला-गया (बिहार) (3) करण राज उम्र-करीब 19 वर्ष पिता-सुरेन्द्र प्रसाद सा०- मकदूमपुर गया, थाना-मकदूमपुर, जिला-गया (बिहार) के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधिक इतिहास
प्रिंस कुमार पिता-बसंत प्रसाद
(i) गया रेल थाना कांड संख्या-28/2025 दिनांक-04/02/2025 धारा-109/118/3 (5) B.N.S. & 27 Arms Act
(ii) बेलागंज थाना कांड संख्या-114/2024 दिनांक-23/02/2024 धारा-341/323/337/338/353/307/ 34 भा०द०वि० एवं 25(1)/26/35 Arms act (iii) बेलागंज थाना कांड संख्या-532/2024 दिनांक-12/09/2024 धारा-303/317 (4)/3(5) B.N.S. & 27 Arms Act मामला दर्ज है वंही अक्षय यादव पिता-जितेन्द्र यादव
(1) बेलागंज थाना कांड संख्या-114/2024 दिनांक-23/02/2024 धारा-341/323/337/338/353/307/ 34 भा०द०वि० एवं 25(1)/26/35 Arms act (ii) बेलागंज थाना कांड संख्या-370/2025 दिनांक-29/06/2025 धारा-304 (2) B.N.S मामला दर्ज है इन सभी के ओएस से (1) एक देशी रिवाल्वर (2) 7.65 mm का 03 (तीन) जिन्दा गोली (3) 03 (तीन) मोबाइल फ़ोन
(4) एक सफ़ेद रंग का डिजायर गाडी रजि०नं०- BR01 DG6000 (5) एक बुलेट मोटरसाइकिल रजि०नं०-JH02BJ4723 बरामद किया गया है। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से राधा प्रेम किशोर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही पंकज कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, कुणाल किशोर बादल कुमार महतो,दिव्य प्रकाश चौपारण थाना सशस्त्र बल। शामिल थे।




