मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिलाओं को किया प्रोत्साहित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड । हापुड की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा , जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह एवम् एल.डीएम आशीष सक्सेना ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रबंधक वंदना यादव , डी . एम. सी नेहा त्यागी जी , शिक्षक अनुज कुमार शर्मा के द्वारा महिला कल्याण विभाग के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बाबूगढ़ छावनी में सिलाई प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं एवं बालिकाओं को आज सिलाई किट वितरण एवम् प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किये गए और मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा महिलाओं एवम् बालिकाओं से वार्ता भी की गई और उन्हें समूह से जुड़ने एवम् एल. डी.एम को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से भी जोड़ने के लिए प्रेरित किया । महिला कल्याण विभाग एवम् महिलाओं से सम्बन्धित सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी डी. एम. सी नेहा त्यागी जी के द्वारा दी गई।




