हाइवे पर व्यापारी से 85 लाख रुपए लूटने वाले एक लाख रुपए के इनामी लुटेरे इस्तकार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – दिसंबर 2025 में हाईवे NH 9 परपिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 85 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मंगलवारतड़केमुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी लुटेरे ने अस्पताल ले जाते समय एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है ।
हापुड के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि, बीती रात्रि थाना पिलखुवा पुलिस ने अस्पताल ले जाते समय पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहे एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश को बाद पुलिस मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस से छीनी गई पिस्टल बरामद हुई है । दिनांक 15.12.2025 को गिरफ्तार बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत हाइवे NH 9 पर कलेक्शन एजेंट से 85 लाख रुपये की लूट की घटना कारित की गयी थी । उक्त घटना में संलिप्त 10 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा घटना में फरार चल रहे बदमाश इस्तकार को जनपदीय स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाना पिलखुवा लाया गया था, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पेट में दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल ले जाते समय पुलिस से पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने की कोशिश की गयी थी, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था।गिरफ्तार बदमाश इस्तकार शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़, अमरोहा व गाजियाबाद में लूट, डैकती व आर्म्स एक्ट आदि के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।




