बेतुल

बैतूल पूर्व सैनिक महिला संघ की नई अध्यक्ष बनीं रेखा पवार

हरियाली तीज उत्साह से मनाई, सर्वसम्मति से हुआ निर्विरोध चुनाव; पूर्व अध्यक्ष कविता साहू के कार्यकाल की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पूर्व सैनिक महिला संघ की महिलाओं ने 4 अगस्त को कुणाल रेस्टोरेंट में सावन की हरियाली तीज उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर संघ के नए अध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया, जिसमें श्रीमती रेखा गजानन पवार को पूर्व सैनिक महिला संघ बैतूल का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में सैनिक परिवार की महिलाओं ने पूर्व अध्यक्ष कविता जगदीश साहू के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में करीब आधा सैकड़ा सैनिक परिवारों की महिलाओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निरबजीत कौर, श्रीमती नीलम पाठे एवं पत्रकार श्रीमती गौरी बालापुरे पदम उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिला संघ द्वारा समाज और देशहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रेखा पवार को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रेखा पवार ने कहा कि संगठन का अस्तित्व उसके सदस्यों की एकता और कर्मठता से होता है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है और पूर्व सैनिक महिला संघ आगे भी सेवा तथा देशहित के कार्यों में सार्थक भूमिका निभाता रहेगा। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पूर्व अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि संघ की महिलाओं ने हमेशा एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ निभाते हुए सैनिक परिवारों में मिसाल कायम की है। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई और अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button