बुलंदशहर

सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने जखैता में किया जन सम्पर्क ढोल-नगाड़ों और तिलक लगा कर हुआ जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​शिकारपुर : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने क्षेत्रीय जनता से जुड़ाव मजबूत करने के लिए गांव-गांव जा कर तूफानी जन सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है इसी क्रम में गांव जखैता पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया ​जन सम्पर्क के दौरान गांव जखैता में एक युवा लड़की ने परंपरा और सम्मान का निर्वहन करते हुए सपा सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी की आरती उतारी माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिला कर जीत का आशीर्वाद दिया इस आत्मीय स्वागत से गदगद होकर पिन्टू चौधरी, ने सम्मान स्वरूप और प्रोत्साहन के रूप में आरती की थाली में कुछ रुपये की नकद राशि भेंट की ​जन सम्पर्क के दौरान पिन्टू चौधरी, ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, युवाओं को रोजगार और किसान-व्यापारियों का सम्मान ही उनकी प्राथमिकता है जनता के मिल रहे अपार प्यार और समर्थन से यह साफ है कि क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है ​इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीण बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button