
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज रांची 7 अगस्त ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77 वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पौधारोपण कर किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण,जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।इस कार्यक्रम के दौरान वन संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया गया।साहिबगंज वन प्रमंडल से राजीव रंजन प्रसाद को लघु वन उत्पाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए और लक्ष्मण मुर्मू को जीवाश्म फॉसिल संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।वही राज्यस्तरीय वन महोत्सव के मंच पर साहिबगंज जिला के दोनों वनकर्मियों को सम्मान मिलने से जिले के वन विभाग के कर्मियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।यह सम्मान वन संरक्षण,प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहन देने वाला माना जा रहा है।



