साहेबगंज

बहुजन समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष बने पप्पू रविदास

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने पत्र जारी करके महादेवगंज जयंतीग्राम निवासी पप्पू रविदास को साहिबगंज जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।जिलाध्यक्ष बनने के बाद जयंतीग्राम पहुंचने पर स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने पप्पू रविदास का फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जयंतीग्राम में स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला,बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।वही बसपा जिलाध्यक्ष पप्पू रविदास ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो हमपर भरोसा दिखाया है उसपर खरा उतरूंगा,बहन मायावती की बसपा पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे,जिले में सदस्यता अभियान चलाएंगे और सबके साथ मिलकर पार्टी को जिला में मजबूत करेंगे।वही मौके पर भूतपूर्व सैनिक भीमनारायण यादव,बसपा पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, दुर्गा रविदास,सुनील मंडल,राजेंद्र रविदास,लुचाई रविदास,विशन रविदास,जीच्छु रविदास,मनोज पासवान,गणेश रविदास, संध्या, मुन्नी कुमारी,शांति देवी,बबीता देवी,सुशीला देवी,फूल कुमारी साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button