साहेबगंज
झामुमो प्रखंड कार्यालय में 9 अगस्त को आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी9अगस्त को आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई।मरांडी ने बताया कि हाईस्कूल स्थित ऑडिटोरियम हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।सर्वप्रथम हाईस्कूल मैदान से पैदल मार्च निकाला जाएगा,मार्च करते हुए सिदो-कान्हू चौक बरहेट पहुंचकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा,इसके उपरांत हाईस्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।वही इस मौके पर प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान,पुसा टुडू, सुनीराम हांसदा,समदा सोरेन, विनय सोरेन,सामयल मुर्मू,सुरय हांसदा,सुनील मरांडी,पालटन मरांडी,सोम हेंब्रम,मरांग हेंब्रम, शिव किस्कू,सावना टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



