बरेली
उर्स के शांतिपूर्ण समापन के बाद डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गस्त
जायरिनों की सुरक्षित वापसी के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद में चल रहे तीन दिवसीय आला हजरत उर्स का शुक्रवार को शांतिपूर्ण समापन हो गया।
उर्स के बाद जायरिनों को घर जाने में कोई दिक्कत न हो, इसे देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने इस्लामिया ग्राउंड, दरगाह मार्ग, बिहारीपुर चौकी, इस्लामिया मार्केट और पटेल चौक समेत आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी देखी।
जिलाधिकारी ने कहा कि उर्स के दौरान सुरक्षा और सुविधा की सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। अब जायरिनों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार भ्रमण और निगरानी की जा रही है। जनपद में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो।
पैदल गस्त के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने जायरिनों से बात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त भी किया।

