खैरथल
शिव महापुराण कथा का षष्ठम दिवस
कार्तिक जन्म, तारका सुर का अंत,गणेश जन्म के प्रसंग सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रृद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल मण्डी में श्याम, बाबा भोलेनाथ के मन्दिर में चल रहे श्री शिव महा पुराण कथा आचार्य पंडित श्री नवीन शास्त्री ढाकपुरी वाले के मुखारविंद से षष्ठम दिवस की कथा में कार्तिक का जन्म प्रसंग ,तारका सुर का अंत, गणेश जी का जन्म उत्सव, वह उनका विवाह उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया रुद्र के 12 वा अवतार हनुमान महाराज की कथा वह झांकी दिखाई। मोहन सिंह राजस्थानी ने सुंदर भजनों के साथ झांकी दिखाई।
शिव भक्तों ने मिलकर पूजा करते हुए आनन्द लिया बम बम भोले नाथ वह हर हर महादेव के जयकारा लगाया।


