पीएम मोदी – सीएम योगी के स्टेच्यू के साथ अनोखी कावड़

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ ( यूपी ) : हापुड़ में एक अनोखी कावड़ देखने को मिली है जहां पर हरिद्वार से कांवरिया पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगाकर कावड़ ला रहे हैं और बुलंदशहर के लिए हापुड़ के रास्ते रवाना हो रहे हैं। काँवरियो की गौ माता में आस्था है और उन्होंने अपील की है कि गौ माता को राष्ट्र माता बनाया जाए।महाकाल के भक्त काँवरिया का कहना है कि जब से देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी आए हैं कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। माफिया का खत्म हुआ है और बदमाशों का भी खात्मा हुआ है।कांवरियों ने इस कावड़ का नाम योगी-मोदी कावड़ दिया है।जो कोई भी इस कावड़ को देख रहा है वह कावड़ की तरफ आकर्षित हो रहा है क्योंकि यह पहली ऐसी कावड़ है जो पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम से है,वहीं पीएम मोदी और सीएम योगी कावड़ लेकर जा रहे कांवरियों ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ की है उनका कहना है कि प्रशासन ने इस बार बहुत अच्छी व्यवस्था की है।




