हापुड़

डीएम, एसपी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मंदिरों पर भी करी पुष्प वर्षा....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड (यूपी)- जनपद हापुड़ में सावन के पावन पर्व पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है । हापुड में भक्ति और आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीना और पुलिस अधीक्षक  कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर जनपद में शिवमंदिरो और  बृजघाट पर कावड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की। इसके अलावा जनपद की  सीमाओं में कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया। जनपद में डीएम एसपी के द्वारा छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और ब्रजघाट गंगा घाट पर कांवड़ियों व शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। जिसको देखकर श्रद्धालु में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं द्वारा  हर हर महादेव  जय घोष किया गया।कांवड़ यात्रा को प्रशासन द्वारा शिव भक्तों की आस्था और विश्वास को कायम रखते हुए सुव्यवस्थित तरीकें से सम्पन्न कराया जा रहे हैं और प्रदेश सरकार दे दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button