रामपुर शाहबाद

बीच-बचाव कराने पहुंचे पत्रकार को बनाया निशाना

जान से मारने की धमकी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला वेदान में शनिवार देर शाम घर में झांकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। झगड़े का बीच-बचाव कराने पहुंचे पत्रकार जहीर खां पुत्र जमीर खां पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में पत्रकार के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बेबी पत्नी सलमान के घर में झांकने को लेकर रूबी पुत्री बब्बन खां से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने तकरार की शक्ल ले ली। शोर-शराबा सुनकर बेबी का ममेरा भाई जहीर खां मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कराने लगा।
आरोप है कि इसी बात को लेकर रूबी पुत्री बब्बन खां, शावेज, इरफान पुत्रगण बब्बन खां और नेहा पत्नी इमरान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में पत्रकार जहीर खां को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं पत्रकार पर हुए हमले को लेकर स्थानीय पत्रकारों में रोष है। पत्रकारों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button