रामपुर शाहबाद

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मंगोली के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रशीद और इमरान बाइक से सैफनी दवा लेने गए थे। रविवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान मंगोली के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े केसरपुर निवासी सौदान सिंह भी बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में रशीद, इमरान और सौदान सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। इमरान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, रशीद और सौदान सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button