हापुड़

श्रवण मास के द्वितीय सोमवार को मंदिरो में उमड़ी भक्तों की भीड़।

डीजे की धुन पर जमकर थिरक रहे कांवड़िये।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। सावन माह के दूसरे सोमवार को हापुड़ जिले में बाबूगढ़ के छपकौली स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर श्रीश्यामेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है । यहां भोले के भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लंबी लंबी लाइनों में लगते हुए दिखाई दिए ।शिव के भक्तों में जल और दुग्धाभिषेक करने के लिए काफी आस्था दिखाई दे रही है. श्रद्धालु शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना कर रहे हैं ।

श्रवण मास के द्वितीय सोमवार को जनपद हापुड के शिवालयों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया ।हर-हर महादेव के उद्घोष से मंदिर गूंज उठा । जनपद हापुड़ के प्राचीन छपकोली महादेव मंदिर या सबली महादेव मंदिर  सभी मे भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए ।सुबह सवेरे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया । जहां भोले का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया । सभी शिवालय मंदिरों का अपना अपना इतिहास है ।  ऐसी मान्यता है कि शिवालय मंदिर में भोले का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।

सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की हुई है । जनपद के सभी मंदिरों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी हुई है। सुबह सवेरे से ही भक्त अपने घरों से निकले और सावन के सोमवार पर भोले का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए हैं। जबकि वहीं मंगलवार को होने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने कांवरिया भी मंदिर पर पहुंचने लगे हैं और मंदिर पर लगे डीजे पर भक्तिमय होकर जमकर नाच रहे हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button