साहेबगंज

झामुमो कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम के नेतृत्व में झारखंड राज्य के लोकप्रिय एवं बरहेट विधानसभा के विधायक सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने केक काटकर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चित्र को खिलाया।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हैप्पी बर्थडे टू यू आवर डियर हेमंत सोरेन का गीत गुनगुनाया।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। त्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डॉक्टर पंकज कर्मकार एवं संतोष टुडू के साथ लगभग दर्जनों मरीजों के बीच फल वितरित किए।वही मौके पर जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम,जिप सदस्य जेठा मुर्मू,पूर्व प्रखंड कोषाध्यक्ष पुसा टुडू, सुनिराम हांसदा,लुखिराम हेंब्रम, समदा सोरेन,सुनील सोरेन,मरांग हेंब्रम,अरशद अंसारी,शाम हेंब्रम,सामयल मुर्मू,बाबुलाल सोरेन,भोला मरांडी,समसुल अंसारी,इब्राहिम अंसारी,नसीम मोमिन,आरिफ अंसारी,इस्लाम अंसारी,तोनोल किस्कू,बेला किस्कू,मोनिका सोरेन,खालिक आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button