साहेबगंज

VB-G RAM Gके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंडस्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज विभागीय निर्देश के आलोक में आजVB-G RAM G के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर प्रखंडस्तरीयMaster Trainer प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता-सह-निदेशक,DRDA, साहिबगंज विजय कुमार एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी, साहिबगंज अनिल कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी का सही हस्तांतरण अत्यंत आवश्यक है।प्रखंडस्तरीय मास्टर ट्रेनर अपने-अपने प्रखंडों में संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए योजना के उद्देश्यों एवं प्रावधानों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम मेंBPO,AE,JE, Computer Assistantएवं Account Assistantसहित संबंधित कर्मियों ने प्रखंडस्तरीय Master Trainer के रूप में भाग लिया।डॉ. सुधीर मुर्मू,परियोजना पदाधिकारी,मो.नेहाल आलम जूनियर इंजीनियर,निरंजन कुमार गुप्ता,कंप्यूटर असिस्टेंट इनके द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को VB-G RAM G के विभिन्न प्रावधानों,कार्यप्रणाली,तकनीकी पहलुओं,अभिलेख संधारण एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं,कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन तैयार कर योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता,गुणवत्ता,गति एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को संबंधित प्रखंडों में आगे साझा करते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में कार्य किया जाएगा।जिला प्रशासन,साहिबगंज द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,क्षमता निर्माण एवं सुशासन को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button