बुलंदशहर

विहिप बजरंग दल नेताओं ने किया कलश कांवड़ियों का जोरदार स्वागत 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नेताओं ने सोमवार को जहांगीराबाद रोड पर ईलना ज जा रही 161 लीटर कलश कांवड़ यात्रा का जोर दार स्वागत सत्कार किया।
लखावटी प्रखंड अंतर्गत खंड ईलना के मोहित एवं वीर बजरंगी की टीम द्वारा हरिद्वार से चलकर ग्राम ईलना शिव मंदिर ले जाई जा रही भव्य कलश कांवड़ यात्रा का जिला धर्म प्रचारक प्रमुख विश्व हिंदू परिषद नितिन सिंघल के जहांगीराबाद रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पुष्प वर्षा कर जोर दार स्वागत सत्कार किया गया। 22 दिन पूर्व पवित्र गंगा तीर्थ स्थल हरिद्वार से चली इस कलश कांवड़ यात्रा में 161 लीटर गंगाजल की प्रमुख कलश कांवड़ के साथ साथ नौ अन्य कलश कांवड़ साथ साथ चल रही थीं। लगभग ढाई दर्जन कांवड़ियों का जत्था पदयात्रा द्वारा इस भव्य कलश यात्रा को लेकर आया था। सभी कांवड़ियों का पटका पहनाकर माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत सत्कार किया गया तथा सभी को जलपान कराया गया। सभी कांवड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विभाग सत्संग प्रमुख दीपक अग्रवाल दीनू, मनीष सिंघल संदीप दीक्षित विजेंद्र आदि सहयोगी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button