बुलंदशहर

चौढेरा गांव में सावन के दूसरे सोमवार पर माता रानी के मन्दिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के ग्राम चौढेरा स्थित माता रानी के प्रसिद्ध मन्दिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला सुबह से ही चौढेरा वाली मां के दर्शन और पूजन के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई ​सावन के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए कांवड़िए हरिद्वार व अन्य पवित्र नदियों से जल ला कर माता रानी के चरणों में अर्पित करते दिखे इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे हजारों भक्तों के जय माता दी, जय माता दी के जयकारों से पूरा मन्दिर प्रांगण और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा शुभ मुहूर्त में मन्दिर के महंत कलुआ पंडा, और कन्हैया लाल, ने माता रानी की भव्य आरती सम्पन्न की आरती के पश्चात मन्दिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया इस मौके पर विजेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, रामवीर शर्मा, गजेन्द्र, और सावन मास के चलते सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर मन्दिर समिति के सेवादार भी मुस्तैद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button