शामली

शामली पुलिस की दिनभर की बड़ी कार्रवाई

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, नशे के खिलाफ जागरूकता से लेकर यातायात अभियान तक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। जनपद शामली में बुधवार को पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई मोर्चों पर कार्रवाई की। कोतवाली शामली व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में अनैतिक देह व्यापार के आरोप में चार पुरुषों और तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं झिंझाना और कैराना पुलिस ने महिला अपराध से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा अभियान और “नो हेलमेट-नो फ्यूल” के तहत 200 वाहनों के चालान किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button