भरत पुर
जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता फाउण्डेशन की ओर से पाठ्य सामग्री और बैग का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – उपखण्ड भुसावर के गॉव घाटरी में संचालित शहीद विक्रम सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 वीं के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता फाउण्डेशन की ओर से पाठ्य सामग्री और बैग का वितरण किया गया। विद्यालय की शिक्षिका ऊषा गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउण्डेशन संस्थापक गोपेश सैनी रहे। जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य भोजराज मीना द्वारा की गई। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री बैग वितरित किये तो बच्चों के चेहरे फूलों की तरह खिल उठे। इस दौरान फाउण्डेशन के गोपेश सैनी ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा जरूरतमंदों की मदद की जाती है। आगे भी वे हमेशा अग्रणी रहेंगे।



