भरत पुर
शिव काँवड़ सेवा समिति नवयुवक मण्डल मुण्डयारा भुसावर के तत्वाधान में प्रथम डांक कांवड़ का हुआ शुभारम्भ
51 शिव भक्त डांक कांवड़ लेने हर की पौडी हरिद्वार हुए रवाना

पंचमुखी हनुमान शिव मन्दिर मुण्डायारा में करेंगे जलाभिषेक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज 12 अगस्त बुधवार को सावन माह की पावन बेला में धर्म आस्था और शिव भक्ति के अनुपम संगम के साथ शिव डांक कांवड़ सेवा समिति नवयुवक मण्डल मुण्डयारा के तत्वाधान में आयोजित हुई प्रथम शिव डांक कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ पंचमुखी हनुमान जी, शिव मन्दिर प्रांगण में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ शहर परिक्रमा करते हुए ठाकुर गणेश जी मन्दिर राजा मण्डी के पास की विशेष पूजा अर्चना करते हुए वाहन में सवार होकर 51 शिव भक्तों का जात्था ( दल) हर की पौड़ी हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। वहीं पंचमुखी हनुमान, शिव मन्दिर परिसर में शिव भक्त हरिराम सैनी, कलाकार सैनी, कृष्णा सैनी, बाला,भोजा,सरूपा,गोपाल यूट्यूबर,सीताराम,नाहरसिंह,राजें द्र,जितेंद्र सैनी एवं समस्त शिव भक्त पदम सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव कांवड सेवा समिति नवयुवक मण्डल मुण्डायारा के तत्वाधान में प्रथम शिव डांक कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ रण्धीरगढ़ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमान जी, शिव मन्दिर परिसर में 51 शिव भक्तों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद परिवार सहित अपने से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर बहन, बेटियों द्वारा मस्तक पर रोली का टीका लगाकर एवं बुजुर्गों द्वारा फीता काटकर डीजे की मधुर धुन में बज रहे शिव के भजनों पर नृत्य करते हुए नगर परिक्रमा कर ठाकुर गणेश मन्दिर की पूजा अर्चना कर मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए वाहन में 51 शिव भक्त सवार होकर डांक कांवड़ लेने हर की पौड़ी हरिद्वार रवाना हुए। जो 17 अगस्त को पंचमुखी हनुमान जी, शिव मन्दिर मुण्डायारा में विधी विधान पूर्वक जलाभिषेक करेगें।



