भरत पुर

घाट री क्रेशर जोन में क्रेशरो का संचालन राजस्थान सरकार के नियमानुसार ही किया जाएगा 

घाटरी क्रेशर यूनियन की बैठक आयोजित हुई  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर उपखंड के घाटरी क्रेशर जोन में बुधवार को क्रेशर यूनियन की बैठक कार्यवाहक नरेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।आयोजित बैठक के बारे में क्रेशर यूनियन के सदस्य रजनेश भगोरी ने बताया कि बुधवार को घाटरी क्रेशर जोन में संचालित क्रेशर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित हुई ।उन्होंने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से गांव घाटरी के मंदिर पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने एवं ग्रामीण जनों की अवैध खनन एवं क्रेशर अवैधानिक रूप से क्रेशर संचालन करने की शिकायत एवं ग्रामीण जनों की समस्या के धरने तथा क्रेशर बचाओ रोजगार बचाओ को भी क्रेशर यूनियन ने प्रसंज्ञान लेकर घाटरी क्रेशर यूनियन की आयोजित बैठक में कई क्रेशर यूनियन ने कई महत्त्व पूर्ण निर्णय लेकर क्रेशरो का संचालन राजस्थान सरकार की ओर से बनाए गए नियमों शर्तो के अनुसार ही क्रेशरो का संचालन किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि घाटरी क्रेशर जोन में सभी क्रेशर राजस्थान सरकार की निर्धारित शर्तों के अनुसार ही संचालन वैधानिक रूप से किया जा रहा है।राजस्थान सरकार के खनिज विभाग की ओर से निर्धारित लीज का सर्वे ड्रोन से होने के कारण अवैध खनन नहीं किया जा सकता है ।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के खनिज विभाग की ओर से निर्धारित सीमा में ही खनन सामग्री का उपयोग किया जाएगा ।साथ ही क्रेशर जोन में स्थित क्रेशरो से सरकार के नियम शर्तो पर ही खनिज सामग्री का परिवहन वाहनों से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव घाटरी के आस पास से होकर क्रेशर से जाने वाले वाहनों से उड़ने वाली डस्ट पर काबू पाने के लिए वाहनों के ऊपर तिरपाल लगाया जाने के साथ साथ पानी के टैंकरों से पानी का छिड़काव पूर्व में ही कराया जा रहा है और अब पानी के टैंकरों की संख्या में वृद्धि कर आम रास्तों सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। क्रेशर जोन में राजस्थान सरकार की ओर से क्रेशर संचालन के लिए बनाए गए नियमों की पालना शत प्रतिशत पालना की जायेगी ।साथ ही जिन क्रेशरो पर पेड़ सुख गए है या नहीं है उन क्रेशरो के आस पास स्थानों पर पेड़ लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के क्रेशरो के संचालन के बनाए नियमों शर्तो के विरुद्ध कोई कार्य क्रेशर वाला नहीं करेगा। इस आयोजित क्रेशर यूनियन की बैठक में जितेंद्र तिवाड़ी ,अशोक तिवाड़ी, प्रताप पटेल, लाला भरतपुर, सौरभ अग्रवाल ,योगेश चाहर ,बंटी शर्मा, अनिल चौधरी ,बी के चौधरी, प्रकाश चौधरी ,उमेश कुमार ,चंचल अग्रवाल ,उद्धव आदि क्रेशर मालिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button