जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा बाइक/स्कूटी एवं पैदल यात्रा में किया प्रतिभाग
देशभक्ति के नारों से गूंजा बरेली, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों व जनसामान्य ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आज बिशप मण्डल इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा की बाइक/स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभाग किया। यह यात्रा सुबह 9 बजे से बिशप मण्डल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर सम्पन्न हुई। भारी संख्या में लोगों ने इसमें यात्रा में प्रतिभाग किया।
उक्त के उपरांत सायं 5 बजे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पंचायती राज विभाग/ग्राम्य विकास विभाग व अन्य विभागों के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पैदल यात्रा तिरंगा रैली में सहभागिता की। उक्त रैली विकास भवन परिसर से गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं एवं नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय चेतना को मजबूती मिलती है।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से 14 अगस्त को भी आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में सभी अधिकारी, कर्मचारी, आई. टी. बी.पी. के जवान जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



