झुंझुनू

बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर होगा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित प्रतिभाओं की द्वितीय सूची जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी 1 सितंबर 2026 को शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर हर वर्ष 1 सितंबर को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। आदर्श समाज समिति इंडिया की चयन कमेटी द्वारा देशभर से शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तकला, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, योग, नृत्यकला, संगीत, खेल, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों की प्रथम सूची पूर्व में जारी हो चुकी है। आदर्श समाज समिति इंडिया के सूरजगढ़ स्थित कार्यालय में मंगलवार को द्वितीय सूची जारी की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, धर्मपाल गाँधी, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, युवा कार्यकर्ता दरिया सिंह डीके, विनोद सोनी, सन्दीप शेखावत आदि अन्य लोग मौजूद रहे। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि द्वितीय सूची में मुंबई महाराष्ट्र से डॉ. ललिता बी. जोगड़, डेह नागौर से पवन पहाड़िया, जोधपुर से वाजिद हसन क़ाज़ी, पंजवार बिहार से डॉ. मुकेश कुमार दुबे, जमशेदपुर झारखंड से अनीता सिंह, मेड़ता सिटी नागौर से डॉ. कालू खां देशवाली, गंगटोक सिक्किम से शांति सुनदास, जयपुर से सुशीला शील स्वयंसिद्धा, अटरू बारां से बाबूलाल निर्मल, एडवोकेट बद्रीलाल धाकड़, भूपेंद्र यादव, दुर्गा शंकर नायक, जिंदोली खैरथल तिजारा से डॉ. जयप्रकाश चौहान अजनबी, सांखू सीकर से वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, शाहपुरा से लालचन्द रैगर, नवलगढ़ से सुरेश कुमार जांगिड़ व सन्त कुमार सारथि, बेरला से शेर सिंह खरड़िया, झुंझुनूं से उमेश बुडाना, गोदु का बास मंडावा से सुरेश कुमार, ब्यावर राजस्थान से हरीश सुवासिया, बुगाला झुंझुनूं से डॉ. संजय कुमार केडिया, नवलगढ़ से राजेश जैन, विराट नगर से बनवारी लाल मेहरड़ा, बरड़ासर चुरू से गणेशदास स्वामी, सोजत पाली से राकेश कुमावत, अजमेर से सुनीता जैन ‘रूपम’, कोटपूतली बहरोड से लक्ष्मीकान्त स्वामी, चिड़ावा से योग खिलाड़ी खुशी वर्मा सहित द्वितीय सूची में कुल 30 प्रतिभाओं को शामिल किया गया है। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है। देशभर से प्रतिभाओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं के कार्यों एवं उपलब्धियों का चयन कमेटी द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी सूचियों में चयनित प्रतिभागियों के नाम जारी किये जायेंगे। धर्मपाल गाँधी ने कहा कि श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी जी के सत्य, अहिंसा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के विचारों को आगे बढ़ाने का भी प्रयास है। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित किया जाना अपने आप में सामाजिक एकता और राष्ट्रीय सद्भाव का संदेश देगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि जाति, वर्ग, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रतिभाओं का सम्मान करना इस आयोजन की विशेष पहचान है। देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित कर समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिभा और सेवा का सम्मान किसी भेदभाव का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाला यह आयोजन सामाजिक समरसता, प्रतिभा सम्मान और राष्ट्र सेवा की भावना को समर्पित रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button