शामली

इदरीस बैग विहार कॉलोनी में जलभराव से बढ़ी परेशानी

स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। देहात क्षेत्र की इदरीस बैग विहार कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कॉलोनी की गलियां और रास्ते पानी से लबालब हैं। कई दिनों से पानी जमा होने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कई बच्चे पानी भरी गलियों के कारण नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश होने के बाद कॉलोनी की गलियों में पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रहता है। पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर जलभराव घरों के आसपास तक पहुंच गया है। इससे लोगों को सामान और बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।मोहल्ला निवासी साकिब, आदिल, भूरा और दिलशाद ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों को पानी से होकर स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए जोखिम भरा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण प्रत्येक बारिश में उन्हें इसी परेशानी से जूझना पड़ता है।कई दिनों से गलियों में पानी जमा रहने के कारण गंदगी भी फैलने लगी है। जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था कराने के साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जलभराव की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान के अलावा खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button