बेतुल

बैतूल प्रभात पट्टन में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रभात पट्टन में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शहीद स्मारक भवन से हुआ, जो ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया।
तिरंगा यात्रा में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, जनपद सीईओ आंचल पवार, जनपद अध्यक्ष सोनाली इंदपाचे, अशोक पांसे सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से पूरा प्रभात पट्टन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आयोजकों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button