सिंगरौली

वार्ड-42 में 47 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

सड़क और नाली निर्माण से दूर होगी जलभराव की समस्या, नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

सिंगरौली। सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 स्थित शासकीय डिग्री कॉलेज बिलौंजी बैढ़न के पीछे विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधायक रामनिवास शाह ने विधिवत भूमिपूजन किया। करीब 47 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था बेहतर होने के साथ जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद एवं कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष कुमार शाह, शासकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आरके झां सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति प्रदान कर धरातल पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
इस दौरान वार्डवासियों ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के भूमिपूजन पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button