बागपत

POCSO अधिनियम के प्रति जागरूकता को सेंट आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल में सेमिनार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। सेंट आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों को POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत के सचिव अंकित सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
पूनम राजपूत ने बच्चों को अनुचित व्यवहार, गलत स्पर्श और असहज परिस्थितियों के प्रति सजग रहने तथा ऐसी किसी भी घटना की जानकारी माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क को देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए कानून मौजूद है।
अंकित सिंह ने विद्यार्थियों को POCSO अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा कानूनी सहायता के माध्यमों की जानकारी दी। उन्होंने POCSO e-Box एवं ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चे बिना भय या संकोच के अपनी समस्या उचित माध्यम तक पहुंचाएं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
सेमिनार में विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button