मथुरा

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। साथ ही धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा।इसके बाद रात 2:17 बजे उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा फोन आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उसकी बात समझ में आ गई होगी, नहीं तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़ा होने की बात भी कही। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें इसी तरह के पाकिस्तानी नंबरों से फोन आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। अब लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि मामले कोतवाली में से मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button