बरेली
चौबारी में पोस्टर प्रतियोगिता, आरएन टैगोर के उपलक्ष्य को प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत क्यारा ब्लॉक के चौबारी मॉडल इंटर कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम उपलक्ष्य (आरएन टैगोर), द्वितीय गुनगुन (शांतिकुंज), तृतीय दिव्यांशी (ताल गोटिया), चतुर्थ नीलू (चौबारी मॉडल) और पंचम आरती राठौर (कांधरपुर) रहीं।
राहुल दीक्षित ने कहा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना ही अभियान की सार्थकता है। आयोजन नोडल अधिकारी शमा रफीक की देखरेख में हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर, ग्राम प्रधान पप्पू सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।




