शामली
पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सीओ कैराना हेमंत कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसका विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों और लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।सीओ कैराना हेमंत कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और देश की तरक्की व सामाजिक सौहार्द में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने युवाओं से देशहित में आगे बढ़कर कार्य करने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सीनियर उप निरीक्षक अमित कुमार, रणवीर सिंह, ओंकारनाथ पांडे, रामकिशन, साहित्य क्षेत्र की पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



