बरेली
एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थानों में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रील बनाने में न गंवाएं स्वतंत्रता: देव मूर्ति

रिद्धिमा में गुरुओं और विद्यार्थियों ने गीतों, नाटक और नृत्य से जगाई देशभक्ति
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट के सभी संस्थानों में शुक्रवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने ट्रस्ट सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति जी के साथ एसआरएमएस गुडलाइफ हास्पिटल, एसआरएमएस सीईटी, एसआरएमएस सीईटीआर, एसआरएमएस आईएमएस और एसआरएमएस रिद्धिमा में ध्वजारोहण किया। सीईटीआर में नर्सिंग और लॉ के विद्यार्थी भी शामिल हुए, जबकि एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देव मूर्ति जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ट्रस्ट के प्रेरणा स्रोत एवं स्वतंत्रता सेनानी राम मूर्ति जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ उन्होंने राष्ट्रप्रेम को सर्वोपरि बताया और धर्म निरपेक्षता को महत्वपूर्ण कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के सदुपयोग की सलाह दी। कहा कि रील बनाने में समय नष्ट करने के बजाय इसका सही इस्तेमाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गांधी जी के तीन बंदरों से प्रेरणा लेकर सही समय पर प्रतिक्रिया करने, सकारात्मक दृष्टिकोण रखने और सही कार्य को प्रेरित किया।
एसआरएमएस आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता है सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया। स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम मूर्ति जी के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने सभी को ईमानदारी से कार्य करने और भाईचारे का संदेश दिया।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा देने के साथ सभी का आभार जताया
80वें स्वतंत्रता दिवस पर रिद्धिमा के गुरुओं और शिष्यों ने देशभक्ति पूर्ण गीत गाकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम भी भावना का संचार किया। कथक गुरुओं ने देश को प्रणाम, भरतनाट्यम गुरुओं ने ‘भारत को समर्पित’ कार्यक्रम में अपनी नृत्य प्रतिभा से देशभक्ति का संदेश दिया। थिएटर गुरु विनायक श्रीवास्तव और उनके विद्यार्थियों ने आजादी के लिए हुए संघर्ष और बलिदान को नाटक ‘आजादी की मशाल’ के जरिए प्रदर्शित किया। फाइन आर्ट्स, गायन विभाग और इंस्ट्रूमेंट विभाग ने फ्यूजन के जरिए देशभक्ति का संचार किया। इस मौके पर एसआरएमएस की ट्रस्टी आशा मूर्ति जी, गुड लाइफ हास्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति जी, देविशा मूर्ति जी, उषा गुप्ता जी, ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, प्रिंसिपल पैरामेडिकल कालेज डा.जसविंदर कौर, प्रिसिंपल सीईटी प्रोफेसर डा. प्रभाकर गुप्ता, डीन सीईटीआर डा.शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर प्लेसमेंट सेल डा.अनुज कुमार, डिप्टी एमएस डा.सीएम चतुर्वेदी, डीन पीजी डा.एसके सागर, डीन यूजी डा.बिंदु गर्ग, डीएसडब्ल्यू डा. क्रांति कुमार, मेडिकल कालेज के जीएम कर्नल (सेवानिवृत्त) एडमिनिस्ट्रेशन राजा मांजी, डा.रीटा शर्मा, सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ मौजूद रहा।



