गोड्डा

80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद चानकु महतो स्मृति स्थल पर झंडोत्तोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद चानकु महतो स्मृति स्थल रंगमटिया, गोड्डा में चानकु महतो हूल फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। संस्थापक अध्यक्ष संजीव कुमार महतो ने झंडोत्तोलन किया। देश के तमाम वीर शहीदों को नमन कर याद किया गया। मौके पर झंडोत्तोलन में उपस्थित आदिबासि कुड़मि समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, बजरंग महतो, दीपक कुमार महतो, कुन्दन कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, शांति देवी, कल्पना देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, दिनेश, कार्तिक, मुस्कान, रतन, सोनू, सुमन, पंकज, सुमित, राहुल, अंकित, अजित, उमेश दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button