गोड्डा

स्वतंत्रता दिवस पर प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महगामा। प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित समारोह में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शम्स परवेज, शिक्षक धीरज कुमार एवं समाजसेवी केशरी यादव ने विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर रहीं साइमा नाज को विशेष रूप से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बधाई देते हुए कहा कि साइमा नाज ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक शम्स परवेज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आगे बेहतर करने का उत्साह पैदा किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button