कानपुर

भारतीय गौ रक्षा संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, “माँ तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा” में शामिल अतिथियों का किया अभिनन्दन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय गौ रक्षा संघ की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। संघ द्वारा मोतिझील में आयोजित “माँ तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा” में शामिल होने वाले सम्मानित अतिथियों का भारतीय गौ रक्षा संघ परिवार की तरफ से हार्दिक अभिनन्दन एवं बधाई व्यक्त की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि गौ रक्षा, धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। देश की एकता, अखंडता और गौमाता के सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संघ ने लोगों से राष्ट्रहित में आगे आकर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की अपील भी की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चंद्रानंद गिरी जी महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री – सौरभ बाजपेई, प्रभारी बुंदेलखंड/महामंत्री कानपुर नगर मुन्ना हजारिया, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर भरत पांडे ,सरवन मिश्रा संगठन मंत्री, पंकज सिंह निषाद मीडिया प्रभारी, जगमोहन सिंह संयोजक, राजेश कुमार पाल संगठन मंत्री, गोरे लाल गिहार प्रभारी कानपुर नगर, मुन्ना हजारिया प्रभारी बुंदेलखंड/महामंत्री कानपुर नगर, राधा देवी सदस्य, राष्ट्र रक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी,देवी दीन भाऊ, संजय हज़रिया, विनोद कुमार कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button